गुना [जनकल्याण मेल] अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, मध्य प्रदेश के तत्वाधान में यादव महासभा गुना द्वारा 23 मार्च को भव्य होली मिलन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन रविवार दोपहर 12 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मानस भवन में संपन्न होगा। इस अवसर पर फूलों की होली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कार्यक्रम के दौरान हल्के कुशवाह की होली और लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी, जो इस आयोजन को और मनोरंजक बनाएंगी। महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आरएन यादव, जिला अध्यक्ष दौलत सिंह यादव, शहर अध्यक्ष श्याम यादव और युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव ने सभी समाजजन से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस भव्य आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की उम्मीद जताई जा रही है।