पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय चंदेरी में संविदा शिक्षकों का साक्षात्कार संपन्न



चंदेरी [जनकल्याण मेल] पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चंदेरी में सत्र 2025-26 के लिए विशुद्ध रूप से संविदा शिक्षकों का पैनल बनाने हेतु दिनांक 20 एवं 21 मार्च को साक्षात्कार का सफल आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दिनांक 20 मार्च को प्राथमिक शिक्षक, विशेष शिक्षक, योग प्रशिक्षक, नर्स (महिला), खेल प्रशिक्षक हेतु उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। जिसमें विषय-विशेषज्ञ के रूप में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रुचि वर्मा, श्री रामदास शर्मा (विषय विशेषज्ञ एवं सदस्य विद्यालय प्रबंधन समिति केन्द्रीय विद्यालय चन्देरी), डॉ श्री कंचन सिंह नगेल (सहायक प्राध्यापक, शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी) सहायक प्राध्यापिका डॉ श्रीमती संचिता राठौर (क्रीड़ाधिकारी शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी), श्री दलवीर सिंह (स्नातकोत्तर शिक्षक गणित केन्द्रीय विद्यालय चन्देरी), श्री जितेन्द्र सिंह संधू (अभिभावक सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति, केन्द्रीय विद्यालय चन्देरी), डॉ पंकज गुप्ता (सरकारी अस्पताल चंदेरी) आदि लोग उपस्थित रहे तथा दिनांक 21 मार्च को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संस्कृत, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित, संगणक-निर्देशक इत्यादि पदों हेतु साक्षात्कार का सफल आयोजन किया गया तथा स्नातकोत्तर शिक्षक भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, गणित इत्यादि पदों हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में केन्द्रीय विद्यालय चन्देरी की प्राचार्य श्रीमती रुचि वर्मा, श्री रामदास शर्मा (सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति, केन्द्रीय विद्यालय चन्देरी), डॉ श्री कंचन सिंह नगेल (सहायक प्राध्यापक, शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी एवं सदस्य विद्यालय प्रबंधन समिति, केन्द्रीय विद्यालय चन्देरी) श्री दलवीर सिंह (स्नातकोत्तर शिक्षक गणित, केन्द्रीय विद्यालय चन्देरी), श्री महेश कुमार (स्नातकोत्तर शिक्षक रसायन विज्ञान, केन्द्रीय विद्यालय मुंगावली), श्री प्रेम कुमार (स्नातकोत्तर शिक्षक भौतिक विज्ञान, केन्द्रीय विद्यालय मुंगावली), श्रीमती सुरभि जैन (उच्च माध्यमिक शिक्षिका चंदेरी), श्री अमन मिश्रा (सहायक प्राध्यापक चंदेरी), श्रीमती संध्या पटसारिया (उच्च माध्यमिक शिक्षिका शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय चंदेरी), श्री जयराम सिंह कुशवाह (उच्च माध्यमिक शिक्षक भौतिक विज्ञान शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय चंदेरी), श्री असलम बेग मिर्जा (प्राचार्य शासकीय विद्यालय डुंगासरा), श्री अनिल कुमार सिंह (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संस्कृत, केन्द्रीय विद्यालय चन्देरी) इत्यादि लोग विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। इन दो दिनों में साक्षात्कार का सफलतापूर्वक आयोजन कराने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।