रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा दो दिवसीय झांसी मंडल के कैलारस-सबलगढ़ नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन का निरीक्षण संपन्न

संरक्षा सम्बंधित सभी बिन्दुओं का लिया जायजा



झांसी [जनकल्याण मेल] उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम के अंतर्गत,कैलारस-सबलगढ़ आमान परिवर्तन के तहत नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन के दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन आज दिनांक: 22.03.2025 को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र श्री प्रणजीव सक्सेना द्वारा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री विपिन कुमार तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा की उपस्थिति में आज सेमई से सबलगढ़ तक लगभग 13 किलोमीटर रेलखंड का वैधानिक निरीक्षण किया गया I दो दिनों में रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा कुल 28.66 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया गया।


रेल संरक्षा आयुक्त श्री प्रणजीव सक्सेना द्वारा मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली के माध्यम से दोनों स्टेशनों के मध्य नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से निरीक्षण किया गया I गेट्स, स्विचिंग पॉइंट्स, पॉइंट्स , सिग्नल सहित सभी संस्थापनों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए परख की गयी। रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा सेमई से सबलगढ़ के मध्य आने वाले रेल अंडर ब्रिज, रेल ब्रिज आदि का गहनता से जांच किया। नवनिर्मित सबलगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर पैनल और रिले रूम का भी निरीक्षण किया।


          निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री विपिन कुमार झांसी मंडल से मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा, मुख्य परियोजना प्रबंधक/निर्माण श्री एस के गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर श्री सुधीर कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर (समन्वय) श्री नरेंद्र सिंह सहित निर्माण विभाग के अधिकारी और पर्यवेक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।